जबलपुर : पाटन थाना के अनुसार पुलिस चौकी में मंगलवार की शाम को अचानक ही आग लग गई आग लगने सेचौकी में रखे कंडोम वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। चौकी में आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम नेबाइक में लगी आग को बुझाया। अच्छी बात यह थी कि घटा में किसी प्रकार का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
चौकी प्रभारी सौरभ मरावी ने बताया कि आज शाम को अचानक ही तेज हवा चलने लगी, जिसके कारण चौकी प्रांगण में स्थित बिजली की तार में चिंगारी निकली और कबाड़ हों चुकी बाइक में जा गिरी, जिसके कारण करीब छह बाइक जल गई। आग लगते ही चौकी प्रभारी ने दमकल विभाग में सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। चौकी प्रभारी के मुताबिक आग लगने से किसी भी तरह का नुकसान नही हुआ है। आग से सिर्फ कबाड़ हों चुकी बाइक ही जली है।


