23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने नहर में लगाई छलांग

शामली (उप्र), 18 मई | उत्तर प्रदेश के शामली में 18 वर्षीय आरोपी मल्ली गांव में गंगनहर में छलांग लगाकर पुलिस हिरासत से फरार होने में कामयाब हो गया। वह अपने बड़े भाई की हत्या का आरोपी है। पुलिस आरोपी मोहम्मद शोएब को उसके भाई का शव बरामद करने के लिए नहर पर ले गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने शव को नहर में फेंका था।

जैसे ही पुलिस आरोपी को लेकर नहर पर पहुंची, आरोपी पानी में कूद गया और गायब हो गया।

सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने कहा, शोएब ने अपना अपराध कबूल कर लिया और जब हम उसे शव की तलाश के लिए ले गए, तो उसने अधिकारियों को धक्का देकर नहर में छलांग लगा दी।

सोमवार को गागलहेड़ी थाने में मोहम्मद आवेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है और गोताखोरों को बुलाया गया है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading