September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : प्रेम विवाह करने के बाद युवक युवती को करने लगा प्रताड़ित, युवती ने न्याय की लगाईं गुहार

जबलपुर : हनुमान ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को अधारताल निवासी युवक से प्यार हो गया, कुछ दिनों बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया. लेकिन इनके विवाह करने के कारण दोनों परिवार नाराज थे. कुछ दिनों तक तो दोनों युगल दंपत्ति हंसी खुशी एक साथ रहे, इस बीच युवक के परिवार वालों ने अपनी रजामंदी दे दी लेकिन दोनों को अलग रहने की ताकीद भी दी। जैसे-जैसे समय गुजरता गया युवक का व्यवहार युवती से बदलने लगा और वह उसके मायके से रुपयों लाने की बात कह कर उसे प्रताड़ित करने लगा, युवती द्वारा थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस समझौता कराकर उन्हें चलता कर देती थी और फिर युवती की वहीं प्रताडना शुरू हो जाती थी। लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपने साथ हो रही प्रताड़ना की पूरी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। महिला ने बताया कि उसने अधारताल के रहने वाले शोएब से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद शोएब अपने परिवार वालों के कहे अनुसार उसे प्रताड़ित करने लगा और रुपयों की मांग करने लगा। महिला किसी तरह अपने मायके से ₹2 लाख लेकर आई और शोएब को दिए जिसके बाद शोएब जो गायब हुआ तो फिर उसके पास वापस न लौटा, महिला ने पुलिस की दहलीज पर उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Newsdesk

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading