24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : पैसे के लेनदेन के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के साथ लात घूंसों से बुरी तरह मारपीट कर दी

जबलपुर : पैसे के लेनदेन के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के साथ लात घूंसों से बुरी तरह मारपीट कर दी पैसे के लेनदेन के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के साथ लात घूंसों से बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसका इलाज , विक्टोरिया हॉस्पिटल में किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अभिषेक जैन ने बताया कि उसका डिस्क की छतरी लगाने का काम है। हनुमान ताल थाना क्षेत्र के घोड़ा नक्कास निवासी गौरव रजक ने अपने घर में छतरी लगवाने की बात अभिषेक से की। अभिषेक ने उसके घर में छतरी लगा दी, लेकिन जब वह उससे पैसे मांगता तब गौरव टालमटोल कर जाता। देर रात अभिषेक को गौरव अपने घर के बाहर खड़ा दिख गया है जिस पर अभिषेक ने उससे अपने पैसे मांगे तो गौरव, रजक इतना आग बबूला हो गया कि उसने लात घूंसों से उसके चेहरे, हाथ और पैर में प्रहार करने शुरू कर दिए, अचानक हुए इस हमले से अभिषेक जैन समझ नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े, इस बीच गौरव लगातार लातों से उसके पेट और पीठ पर वार करता रहा। काफी देर तक पीटने के बाद जब उसका मन भर गया तो अभिषेक को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। गौरव जैन के परिवार को फोन के जरिए बार बारगौरव जैन के परिवार को फोन के जरिए बार बार धमकी दी जा रही है हनुमान ताल पुलिस ने , पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश , शुरू कर दी है

अन्य ख़बरें

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Newsdesk

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading