November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गढा स्थित गंगा सागर तालाब के पास लंबे समय से जारी सट्टे के अड्डे पर छापा मारा,15 लोगों को गिरफ्तार किया

जबलपुर की केंट और प्रेमसागर चौकी की पुलिस द्वारा गढा स्थित गंगा सागर तालाब के पास लंबे समय से जारी सट्टे के अड्डे पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने 1 लाख 95 हजार रूपये सट्टे में लगी रकम बरामद की है। इसके साथी सट्टा खेल रहे लगभग 15 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एकता चौक गंगा सागर तालाब के पास बल्लू उर्फ बलराम केवट लंबे समय से सट्टा खिलवा रहा है, मुखबिर की सूचना पर जब कैंट पुलिस और प्रेम सागर चौकी पुलिस ने प्रेम सागर तालाब के पास दबिश दी, तो मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई, इस बीच सटोरिया बल्लू केवट मौका पाकर भाग निकला। लेकिन पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से 1 लाख 95 हजार रूपये की रकम के साथ ही लाखों का हिसाब किताब भी जप्त किया है।

 

गढा स्थित गंगा सागर तालाब के पास लंबे समय से जारी सट्टे के अड्डे पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने 1 लाख 95 हजार रूपये सट्टे में लगी रकम बरामद की है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment