November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : यातायात विभाग ने मार्गों में खड़ी 5 बसों पर चालानी कार्रवाई, 45 हजार रूपया का जुर्माना वसूला

जबलपुर : यातायात विभाग ने मार्गों में खड़ी 5 बसों पर चालानी कार्रवाई, 45 हजार रूपया का जुर्माना वसूला जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग पर खड़े होकर यातायात में बाधा बन रही यात्री बसों पर चालानी कार्रवाई की, लंबे समय से देखा जा रहा था की बस संचालक अपनी बसों को बस स्टॉप के बजाय मुख्य मार्ग पर ही उतारने और बैठाने का काम करते थे, जिससे यातायात अवरुद्ध होता था और मार्ग में लंबा जाम लगता था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने यातायात पुलिस को इन विसंगतियों को सुधारने के लिए आदेशित किया। यातायात अमला आज शहर के उन मार्गों पर पहुंचा जहां यात्री बसों के द्वारा इस तरह की समस्या उत्पन्न की जा रही थी। जिसके बाद उन्होंने इन बसों पर चालानी कार्रवाई भी की इसके साथ कई लोगों को समझाइश भी दी। कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात विभाग में पदस्थ सूबेदार योगेश चौकसे ने बताया कि आज यातायात विभाग ने मार्गों में खड़ी 5 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 45 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment