जबलपुर : के दीनदयाल चौराहे के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई, कुछ ही देर में दुकान से होते हुए आग होटल तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दुकान, होटल में लगी आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट के चलते ही दुकान में आग लगी थी फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।फायर ब्रिगेड कर्मी राजेश ने बताया कि आज सुबह तकरीबन 9 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि माढोताल थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक के पास एक मिठाई की दुकान है जिसमें की आग लग गई है, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस के साथ पांच दमकल वाहनों को लेकर पहुंचे और आग को बुझाया गया। दुकान में आग लगने से कितना नुकसान हुआ है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पर जिस तरह से होटल में आग लगी है उसको देखकर माना जा रहा है कि नुकसान ज्यादा हुआ है। गौरतलब है कि गर्मी आते ही आग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 1 सप्ताह के अंदर आग की 4 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


