November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गुरुवार की सुबह गुलुआ तलब के पास बुजुर्गो पे हमला 8 हमलावर दबोचे, जिन्हें जिला कोर्ट जेल तक पैदल ले गये

जबलपुर : गुरुवार की सुबह गुलुआ तलब के पास बुजुर्गो पे हमला
8 हमलावर दबोचे, जिन्हें जिला कोर्ट जेल तक पैदल ले गये

गुरुवार की सुबह गुलौआ तालाब पार्क में बुजुर्गों पर तलवार चाकू से हमला करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कोर्ट से हंसते हुए सभी आरोपी निकले, इन्हें देखकर ऐसा रहा था जैसे कि इन्हें अपराध करने का पछतावा भी नही है। पुलिस ने सभी आठों आरोपियों को कोर्ट से जेल तक पैदल ले गए। आरोपियों ने मामूली बात पर गुरुवार की सुबह तलवार, चाकू से तीन बुजुर्गों पर हमला कर घायल कर दिया था।संजीवनी नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 2 बदमाशों को आज पकड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। वारदात के मुख्य आरोपी नयन डेहरिया जो कि फरार चल रहा था उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके अलावा सुमित केवट, गौरव ठाकुर, कपिल साहू, अनुज केवट, प्रियांश केवट सहित दो नाबालिग भी पुलिस गिरफ्त में आ गए है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हुई, फिर उन्हें पकड़ा गया है। पूरा घटनाक्रम यह था कि गुरुवार की सुबह गुलौआ तालाब पार्क में मॉर्निंग वाक के दौरान चार से पांच बदमाशों ने तीन बुजुर्ग राकेश चक्रवर्ती, अशोक सिंह और वीरेंद्र पटेल पर तलवार और चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना के बाद तीनों ही बुजुर्गों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। आरोपी नयन डेहरिया गुलौआ पार्क आकर एक महिला को घूरते हुए इशारे कर रहा था, जिस पर महिला के साथ आए कुछ लोगों ने आपत्ति की, इस दौरान नयन के साथ रहें लड़कों ने बदतमीजी की और विवाद करने लगे, तभी वहां से गुजर रहें राकेश, अशोक और वीरेंद्र ने विवाद कर रहें लड़कों को समझाने की कोशिश की जिस पर से नाराज होकर नयन अपने साथियों के साथ चला गया। कुछ ही देर बाद नयन के साथ उसके सात और साथी तलवार, चाकू से लैस होकर पहुंचे और वहां मौजूद तीनों बुजुर्गों पर हमला किया और फरार हों गए।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment