November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : खमरिया थाना क्षेत्र के वर्धा घाट में बदमाश की खून से लथपथ लाश

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र के वर्धा घाट में आदतन बदमाश की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। एनएसए एवं जिला बदर का आरोपी रहे युवक की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली। कैलाश धाम रोड के वर्धा घाट में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकडे़ गए आरोपियों से पुलिस वारदात-विवाद के संबंध में पूछताछ कर रही है। खमरिया पुलिस ने 302 का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
खमरिया पुलिस ने बताया कि पिपरिया निवासी गोपाल साहू 40 वर्ष की लाश वर्धाघाट में मिली। मृतक के चेहरे एवं सिर में चोट के निशान थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया गया कि कुछ दिन वर्धाघाट के रहने वाले सपन सिंह के पिता से गोपाल साहू ने बेवजह विवाद करते हुए गालीगलौज की थी। गुरूवार को तपन बेन अपने भाई विपिन बेन और साथी प्रताप बाल्मिकी के साथ गोपाल की तलाश कर रहे थे।

पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए तपन, विपिन और प्रताप ने गोपाल से मिलने के लिए कहा। गोपाल ने वर्धाघाट में मिलने की बात कही। बातचीत के दौरान गोपाल ने तीनों को धमकाया,जिसके बाद तीनों ने एकराय होते हुए गोपाल को जमकर पीटते हुए पत्थर पटककर उसकी हत्या कर घर चले गए। पुलिस ने देर रात तपन, विपिन और प्रताप को हिरासत में ले लिया है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment