November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में 12 जून को प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जबलपुर पहुंचे हैं

जबलपुर :  में 12 जून को प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जबलपुर पहुंचे हैं जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कार्यक्रम को लेकर किस प्रकार की तैयारी है जिसको लेकर एक बैठक उनके द्वारा ली जाएगी वहीं पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है जहां प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है छात्रों की छात्रवृत्ति हो आयुष्मान योजना हो पीडीएस राशन हो हर तरफ प्रदेश सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है प्रदेश सरकार के कई नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वही खजुराहो सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है उन्होंने कहा कि उनके सांसद प्रतिनिधि जिनके पास मोटरसाइकिल भी नहीं थी आज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं बीडी शर्मा और उनके करीबियों के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है वही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता जाएंगे वही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नगर निगम का चुनाव भी नहीं जीता पाए वही ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस चुनाव जीती है वही 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर से विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद करने जा रही हैं जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी मध्यप्रदेश में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिलेगा भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है इस बात को जनता पहचान चुकी है इसलिए जनता इस बार कांग्रेस को अपना बहुमत देगी

 

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment