रांझी थाना पुलिस ने सामुदायिक भवन विह्कल स्टेट से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है,जहाँ एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार सिंड्डे ने जानकारी देते हुए बताया की रांझी पुलिस को सूचना मिली थी की विह्कल स्टेट के पास बने सामुदायिक भवन के पीछे एक युवक जुपिटर वाहन से गांजे की तस्करी करने पहुँच रहा है,जहा त्तकाल बताए गए स्थान पर दबिश दी गई जहा हुलिये के आधार पर और जुपिटर वाहन देखकर युवक को पकड़कर उसका नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम अनुज महोबिया निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी बताया वही युवक की गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमे 10 किलो गांजा पाया गया,जिसे जब्त करते हुए आरोपी युवक से नगद 500 रु और वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई।


