November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड-19: ओडिशा में 1,320 नए मामले दर्ज

भुवनेश्वर, 25 जुलाई | ओडिशा राज्य में कोविड-19 के कारण 10 और मौतों की सूचना मिली है। ये राज्य में एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके बाद यहां अब तक हुई कुल मौतों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। नई मौतों में गंजम में 3, बालासोर में 2, सुंदरगढ़ में 2, रायगड़ा, झारसुगुड़ा और गजपति जिले में हुई 1-1 मौत शामिल है।

वहीं पिछले 24 घंटों में 1,320 नए मामलों की बड़ी वृद्धि के साथ यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,013 तक बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों से 887 मामले सामने आए हैं और शेष 433 मामले स्थानीय संपर्क के हैं।

हॉटस्पॉट जिले गंजम में सबसे अधिक 560 मामले दर्ज हुए। इसके बाद खोड़ा में 174, गजपति में 90, पुरी में 90 और रायगड़ा में 65 मामले दर्ज किए गए।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,650 हो गई है और 15,200 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

Newsdesk

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment