23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत स्थित क्रेशर बस्ती में एक आदतन अपराधी जिंदा बम दोनों हाथों में लेकर लोगों को डरा धमका रहा था,

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत स्थित क्रेशर बस्ती में एक आदतन अपराधी जिंदा बम दोनों हाथों में लेकर लोगों को डरा धमका रहा था, स्थानीयजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, तो आरोपी युवक पुलिस पर बम फेंकने की बात कहते हुए धमकाने लगा।जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जिंदा बम छीने और उन्हें निष्क्रिय किया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए तिलवारा थाना प्रभारी सरिता वर्मन ने बताया कि क्षेत्रीय जनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि क्षेत्र का ही रहने वाला आदतन अपराधी आरिफ खान जिंदा बम लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर वह पुलिस पर बम फेंकने की बात कहते हुए धमकाने लगा। इस बीच पुलिस के जवानों ने घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके पास से जिंदा बम छीने और उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी आरिफ आदतन अपराधी है जिस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading