23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स संघ के आवाहन पर जबलपुर में पेंशनर्स ने नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह किया

मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स संघ के आवाहन पर जबलपुर में पेंशनर्स ने नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह किया. नर्मदा तट ग्वारीघाट में नर्मदा नदी में राज्य के इन रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. महंगाई भत्ता, बढ़े हुए एरियर्स का भुगतान और निशुल्क इलाज की पांच लाख की सीमा बढ़ाए जाने जैसी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स ने पानी में बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की.. पेंशनर्स का आरोप है कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरी करने के लिए गंभीर नहीं है.. बार-बार आंदोलन करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए उन्हें जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है.. जल्द ही यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो अब पूरे प्रदेश के पांच लाख पेंशनर्स भोपाल में बड़ा आंदोलन करेंगे.

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading