21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कियारा आडवाणी के साथ काम करना चाहते हैं रोहित सुचांती

टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी के स्टार रोहित सुचांती बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह एक दिन बड़े पर्दे (स्क्रीन) पर उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद, रोहित ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लेकिन अब उनका सपना कियारा आडवाणी के साथ काम करने का है।रोहित हाल ही के प्रोजेक्ट में कियारा आडवाणी की एक्टिंग स्किल और परफॉर्मेंस से प्रेरित हैं। रोहित ने कियारा के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैंने कभी किसी एक्ट्रेस को इतने कम समय में इतना वसेर्टाइल बनते नहीं देखा।किरदार कोई भी हो, कियारा ने उसे बखूबी निभाया है और अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है। वह हमेशा अपनी रोल में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं और यही एक ऐसी चीज है जिसने मुझे हमेशा आकर्षित किया है।रोहित ने कियारा की सफलता की स्टोरी पर कहा, कियारा बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री के ज्यादातर डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई हैं। अगर मुझे कभी कियारा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिलता है तो मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। मुझे लगता है कि हम साथ में स्क्रीन पर अच्छे दिखेंगे। भाग्य लक्ष्मीÓ रोजाना रात 8:30 बजे जी टीवी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading