November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बीमार पत्नी से मिले मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 3 जून | दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से उनके आवास पर मिले। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक सिसोदिया अपनी पत्नी से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिल सकते हैं। लेकिन इस दौरान वह मीडिया या अपने परिवार के बाहर किसी से नहीं मिल सकते।

साथ ही कोर्ट ने उन्हें सेल फोन और इंटरनेट से दूर रहने की भी हिदायत दी है।

सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में अपने वकील के माध्यम से जमानत के लिए अपनी पत्नी की चिकित्सा स्थिति का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी।

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आप नेता के खिलाफ जांच एजेंसियों ने चार्जशीट दायर की है।

इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अन्य ख़बरें

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

भारत ने स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई बड़ी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment