27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गाजियाबाद में नस काटकर नहर में कूदे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

गाजियाबाद, 9 जून | गाजियाबाद की मुरादनगर गंगनहर में डूबे छात्र को खोज रही एनडीआरएफ टीम ने एक दूसरे युवक की जान बचा ली। हाथ की नस काटकर ये युवक नहर में कूद गया था, तभी सर्च ऑपरेशन कर रहे एनडीआरएफ जवानों की नजर इस पर पड़ गई और तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया। वहीं डूबे छात्र का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। कस्बा मोदीनगर निवासी 17 वर्षीय माधव उर्फ यश बुधवार को चार दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर पर नहा रहा था। इस दौरान वो गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पुलिस-प्रशासन की सूचना पर गुरुवार सुबह सवा 8 बजे एनडीआरएफ टीम ने मुरादनगर गंगनहर में छात्र की तलाश में ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने नहर में करीब 12 किलोमीटर सर्च किया, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला।

एनडीआरएफ अपने ऑपरेशन में लगी थी, इसी दौरान उसकी नजर आत्महत्या की मंशा से नहर में छलांग लगाते युवक पर पड़ी। सब इंपेक्टर ललित स्नेही और रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ के सिपाही लोकेश, योगेश चंदन पांडेय, प्रदीप शुक्ला और शिशुपाल तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नहर में डूब रहे युवक को सकुशल बचाकर पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार 25 वर्षीय युवक का नाम गोस्वामी है, जो मौजपुर दिल्ली का रहने वाला है और घरेलू विवाद के बाद हाथ की नस काटकर आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गया था। अगर एनडीआरएफ टीम एक-दो मिनट और देर करती तो ये युवक डूब सकता था। एनडीआरएफ टीम ने घायल युवक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और परिजनों को सूचना दी। दिल्ली से परिजन थाना मुरादनगर पर आए और गोस्वामी को साथ ले गए।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment