September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने फिर मिलाया सुजॉय घोष से हाथ, थ्रिलर फिल्म को लेकर चल रही बातचीत

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। अभिनेता को दसवीं में उनकी अदाकारी के लिए सराहा गया तो ब्रीद इंटू द शैडो के दूसरे सीजन में भी वह कमाल के लगे। इन दिनों अभिनेता रेमो डिसूजा के साथ डांसिंग डैड की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। इसके बीच अब खबर आ रही है कि वह फिल्म निर्माता सुजॉय घोष के साथ एक फिल्म के लिए फिर हाथ मिला रहे हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने हाल ही में इस परियोजना पर बातचीत करना शुरू कर दिया है। दोनों ही इस थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आना चाहते हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। सूत्र के मुताबिक, अंतिम स्क्रिप्ट पर अभी काम किया जा रहा है, जबकि सुजॉय बाकी चीजों पर भी साथ में ही काम कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक और सुजॉय दोनों पहले भी साथ में काम कर चुके हैं और ऐसे में दोबारा साथ आने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने 2021 में आई क्राइम-थ्रिलर बॉब बिस्वास में साथ काम किया था। दीया अन्नपूर्णा घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सुजॉय ने इसकी कहानी और पटकथा लिखने के साथ फिल्म का निर्माण किया था, वहीं शाहरुख खान भी इस फिल्म के निर्माता थे। बीते साल आई दसवीं का भी सीक्वल लाने की तैयारी है और इसका नाम बारहवीं बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीक्वल पर काम चल रहा है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। निर्देशक तुषार जलोटा फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। बता दें कि दसवीं में अभिषेक के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, लेकिन सीक्वल में कौन होगा इसके बारे में जानकारी नहीं है। अभिषेक आर बाल्की की घूमर की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसमें वह सैयमी खेर के साथ नजर आएंगे। इसके बाद वह डांसिंग डैड में नोरा फतेही के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अजय देवगन की भोला के दूसरे भाग और साजिद नाडियावाला की हाउसफुल 5 में नजर आ सकते हैं। उन्होंने निर्देशक शूजित सरकार के साथ भी उनकी अगली फिल्म के लिए सहयोग किया है, जिसके अगस्त में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading