November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

धर्मांतरण मामला : बद्दो से 50 से ज्यादा सवाल पूछेगी पुलिस, बैंक खातों की डिटेल खंगालेगी

गाजियाबाद, 13 जून | धर्मांतरण मामले में मास्टर माइंड शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो से पूछताछ के लिए पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सवाल तैयार किए हुए हैं। इसके साथ-साथ पुलिस बद्दो से जुड़े सभी बैंक खातों को भी खंगालेगी। इन खातों में मोटी रकम का लेनदेन हुआ है। यह बैंक खाते अलग-अलग नाम से खोले गए हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि इन खातों को धर्मांतरण के लिए रकम का लेनदेन करने के लिए किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस को बद्दो को ठाणे से गाजियाबाद लाने के लिए 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला है। कविनगर थाने की पुलिस टीम के फ्लाइट से बद्दो को लेकर मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचने की उम्मीद है। मुंब्रा और गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा में शाहनवाज उर्फ बद्दो को ठाणे की जिला अदालत में पेश किया था। गाजियाबाद पुलिस ने कोर्ट के समक्ष ट्रांजिट रिमांड से संबंधित दस्तावेज पेश किए। कोर्ट ने पुलिस को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। कोर्ट ने इस दौरान उसके खाने और सुरक्षा की व्यवस्था भी करने के लिए आदेश दिए हैं। पुलिस ने सुरक्षा और कम समय को देखते हुए बद्दो को फ्लाइट से गाजियाबाद लाने का फैसला किया है।

धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बद्दो से पूछताछ से पहले पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस के दो सीनियर अधिकारियों और जांच में शामिल अन्य अधिकारियों ने मिलकर करीब 50 से ज्यादा सवालों का एक लिस्ट तैयार की है। पुलिस ने अब तक की जांच में आए बैंक खातों में हुए लेनदेन का भी ब्यौरा निकलवा लिया है, इन बैंक खातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा कितने अन्य लोगों का धर्मांतरण अब तक कराया जा चुका है, बद्दो के तार विदेश से भी जुड़े हैं या नहीं और उसके धर्मांतरण के मॉड्यूल के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

सेबी ने विदेशी निवेशकों को भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की अनुमति दी

Newsdesk

Leave a Comment