November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिपरजॉय : सीतारमण ने बैंकों की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली, 15 जून | चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के तटीय इलाकों में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, “श्रीमती एन. सीतारमण ने आज वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की, ताकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर उनकी तैयारियों की समीक्षा की जा सके।”

बैठक में बैंकिंग सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे।

वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, बैंकों और बीमा कंपनियों के एमडी ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लिए एहतियाती उपायों पर एक विस्तृत अपडेट प्रदान किया।

बैठक के दौरान सीतारमण ने कहा कि सभी आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए और कर्मचारियों को उनके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

Newsdesk

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

Leave a Comment