November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

प्रभास-कृति का वीकेंड पर तहलका, आदिपुरुष ने कमाए 340 करोड़

प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरुष बीते शुक्रवार यानी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी बज था और उसके हिसाब से जबरदस्त तरह से एडवांस बुकिंग भी हुई थी। जब लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे और इसके बाद रिव्यू किया तो लोगों को मानना है कि इसके डायलॉग बहुत बेकार हैं। फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद होने लगा और आखिरकार मेकर्स को डायलॉग बदलने का फैसला करना पड़ेगा। प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद भले ही हा रहा हो लेकिन ये फिल्म बहुत अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म आदिपुरुष ने कितनी कमाई कर ली है।फिल्म आदिपुरुष की एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म आदिपुरुष ने वर्ल्डवाइड 340 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह से कृति सेनॉन की फिल्म ने पहले वीकेंड यानी तीन दिनों में 340 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरुष ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 140 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म ने तीन दिनों में 340 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनॉन के अलावा सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म आदिपुरुष में प्रभास श्रीराम का, कृति सेनॉन माता सीता का, सनी सिंह लक्ष्मण का, देवदत्त नागे भगवान हनुमान और सैफ अली खान रावण का रोल कर रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष का बजट 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। अब देखने वाली बात होगी फिल्म आदिपुरुष कुल कितनी कमाई कर पाती है। हालांकि, फिल्म को लेकर हो रहे विवादों को देखते हुए कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।

अन्य ख़बरें

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Newsdesk

Leave a Comment