24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

द नाइट मैनेजर 2 का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की द नाइट मैनेजर 17 फरवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, इसे समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था। अब दर्शकों को इसके दूसरे सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। द नाइट मैनेजर 2 का प्रीमियर 30 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा। अब निर्माताओं ने द नाइट मैनेजर 2 का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अनिल सहित आदित्य और शोभिता धूलिपाला की झलक दिख रही है। अनिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर द नाइट मैनेजर 2 का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बदला लेने के इस खेल में कौन जीतेगा? इंतजार लगभग खत्म हो गया है। इसमें तिलोत्तमा शोम, सास्वत चटर्जी और रवि बहल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज इसी नाम से बनी एक ब्रिटिश वेब सीरीज की हिंदी रीमेक होगी। इसमें अनिल हथियारों के डीलर और आदित्य एक होटल के मैनेजर का किरदार निभाएंगे। नाइट मैनेजर पार्ट 2 के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं और इसका निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है। नाइट मैनेजर में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं नाइट मैनेजर का पहला पार्ट फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading