युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज हिंदू संगठन से जुड़े योगेश अग्रवाल का पुतला फूंका, मालवीय चौक में युवा कांग्रेस , के जिला उपाध्यक्ष विजय रजक के नेतृत्व में पुतला लेकर जुलूस भी निकाला और गले में जूतों की माला भी पहनाई. युवा कांग्रेस नेता विजय रजक का कहना है कि, जिस तरह से हिंदूवादी संगठन के नेता योगेश अग्रवाल ने हिंदू युवकों से मुस्लिम युवतियों से शादी करने पर 11 हजार का ईनाम घोषित किया है वह इनकी तालिबानी सोच को दर्शाता है, इनका कहना है कि यह मातृशक्ति का अपमान है, चाहे किसी भी धर्म की युवती हो उसके लिए इस तरह की गंदी सोच रखने वाला स्वयं को हिंदू संगठन का नेता कहलाता है यह सोचने वाली बात है। विदित हो कि जबलपुर में हिंदूवादी नेता योगेश अग्रवाल ने घोषणा की थी कि, जो हिंदू युवक मुस्लिम युवतियों से विवाह करेगा उसे ₹11 हजार का इनाम दिया जाएगा, जिसको लेकर आज युवक कांग्रेस के द्वारा यह प्रदर्शन किया गया है


