25.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दिवंगत इरफान खान की द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसका निर्देशन अनूप सिंह ने किया था। अब द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। इरफान के साथ द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स में ईरानी गोलशिफ्तेह फरहानी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, वहीं भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा वहीदा रहमान भी इसमें एक अहम किरदार में दिखाई दीं। फिल्म कि कहानी राजस्थान के जैसलमेर में दिखाई गई है, जो एक लोक आस्था पर आधारित है। द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस अगस्त 2017 में स्विट्जरलैंड के 70वें लोकार्नो फिल्म समारोह में दिखाई जा चुकी है। 29 अप्रैल, 2020 को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

अन्य ख़बरें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

वाणी कपूर बर्थडे स्पेशल : दिल्ली की लड़की का रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट और बॉलीवुड तक सफर,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading