31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षासी टाइम्सहेडलाइंस

पौड़ी में शिक्षक नशे में पहुचा दफ्तर, हुआ निलंबित

पौड़ी, 6 जुलाई। उत्तराखंड के पौड़ी में उपखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में नशे में शिक्षक पहुंच गया। लिहाजा शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने खंड उप शिक्षा अधिकारी पाबों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

दरअसल राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटोटी के सहायक अध्यापक मंगलवार को शराब पीकर कार्यालय आए, इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।

इसके अलावा बिना अनुमति के कार्यालय में उपस्थित होना भी आला अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, लिहाजा इस संबंध में रिपोर्ट कार्रवाई संस्तुति के साथ डीईओ, बेसिक को भेजी गई थी जिसमें डीईओ ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पौड़ी से संबद्ध कर दिया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading