September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में आवारा कुत्तों का आतंक, नौ साल के बच्चे पर किया हमला

गडग (कर्नाटक), 8 जुलाई । कर्नाटक के गडग जिले के गजेंद्रगढ़ शहर में शनिवार को आवारा के कुत्तों के एक झुंड ने नौ साल के बच्चे पर हमला कर दिया।

कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाओं से जनता में अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।

घायल बच्चे की पहचान सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चौथी क्लास में पढ़ने वाले आदित्य हनुमंतप्पा पवार के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार की है। बच्‍चा शहर की हिरे बाजार सड़क से अकेले गुजर रहा था। वह घर पर दोपहर का खाना खाकर दोबारा स्कूल जा रहा था।

कुत्तों के अचानक हमले से राहगीरों ने बच्चे को बचाया।

बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि कुत्तों का झुंड अकेले लोगों पर हमला करता है, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं। जनता इन मामलों को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग कर रही है।

अन्य ख़बरें

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

एनटीए ने जारी किया दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर

Newsdesk

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading