25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेनी ने 2022 में क्रीमिया पुल को किया था नष्ट, अब किया खुलासा

कीव, 10 जुलाई । यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने संकेत दिया है कि देश की सेना ने पिछले साल अक्टूबर में रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल को नष्ट कर दिया था।

24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से 12 यूक्रेनी उपलब्धियों को सूचीबद्ध करते हुए मलियार ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया: “273 दिन पहले, (हमने) रूसी लॉजिस्टिक्स को बाधित करने के लिए क्रीमिया पुल पर पहला हमला किया था।”

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पोस्ट में रूसी युद्धपोत मोस्कवा के डूबने (451 दिन पहले) और स्नेक आइलैंड की मुक्ति (373 दिन पहले) का भी जिक्र है।

हालांकि, यूक्रेनी सरकार ने मंत्री के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

केर्च पुल, जिसने मुख्य भूमि रूस और रूसी कब्जे वाली क्रीमिया प्रायद्वीप के बीच प्रमुख परिवहन संपर्क को बाधित कर दिया था, को भी यूक्रेन ने ही उड़ाया था। केर्च पुल पर किए गए हमले से न केवल यूक्रेन में रूसी सैनिकों की आवाजाही को बहुत बड़ा झटका लगा था। इसे मॉस्को के लिए एक मनोवैज्ञानिक झटका और कीव के लिए एक बड़ी जीत की तरह लिया गया था।

यूक्रेनी अधिकारियों ने उस समय विस्फोट का जश्न मनाया, लेकिन जिम्मेदारी का स्पष्ट दावा नहीं किया।

केर्च पुल पर हमला, रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के 70 वर्ष पूरे होने के अगले दिन किया गया था। उस दिन, यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने मर्लिन मुनरो के “हैप्पी बर्थडे, मिस्टर प्रेसिडेंट” गाने के साथ पुल की आग की लपटों में घिरे वीडियो को शेयर किया था।

यूक्रेनी नौसेना ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा था, “रूसी संघ की वायु रक्षा, क्या आप सो रहे हैं?”
एक वीडियो में पुल की सड़क का एक हिस्सा दिखाया गया, जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading