November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

एक साल के ब्रेक पर जाने से पहले सामंथा ने पूरी की ‘सिटाडेल’ की शूटिंग

मुंबई, 13 जुलाई । पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी के चलते फिल्मों से तकरीबन एक साल का ब्रेक ले रही है। उन्होंने ‘सिटाडेल’ के भारतीय रूपांतरण की शूटिंग पूरी कर ली है।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी के साथ शूट खत्म होने की घोषणा की। भारतीय रूपांतरण का निर्देशन राज और डीके द्वारा किया गया है। इसमें वरुण धवन और सिकंदर खेर भी हैं।

सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए सेल्फी पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया: “13 जुलाई हमेशा स्पेशल दिन होगा। और यह ‘सिटाडेल’ का समापन है।”

एक्ट्रेस अपने सभी पेंडिंग काम पूरे कर रही हैं। पिछले हफ्ते ही सामंथा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खुशी’ की शूटिंग पूरी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा को एक ऑटो-इम्यून बीमारी, मायोसिटिस है, जो उनकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाती है जिससे गंभीर दर्द होता है। एक्ट्रेस अब अपने इलाज पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से एक साल का ब्रेक लेंगी।

अन्य ख़बरें

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

Leave a Comment