31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

बाल्टीमोर गैस विस्फोट में 1 की मौत, 6 घायल

वॉशिंगटन, 11 अगस्त | पूर्वी अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के एक प्रमुख शहर बाल्टीमोर में एक बड़े गैस विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में तीन घर भी ढह गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि आपातकालीन कर्मचारी उन लोगों की तलाश कर रहे है, जो शहर के उत्तरपूर्वी हिस्से के एक रिहायशी इलाके में गिरे तीन घरों के मलबे में फंसे हो सकते हैं। यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग ने कहा है कि दुर्घटना के पीछे के सटीक कारण जानने के लिए जांच चल रही है।

देश की सबसे पुरानी गैस कंपनी बाल्टीमोर गैस एंड इलेक्ट्रिक ने कहा कि वे मरम्मत करने के साथ ही विस्फोट के कारण को जानने के लिए मंथन कर रहे हैं।

द बाल्टीमोर सन ने पिछले सितंबर में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक गैस के पुराने पाइपों से लीक होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

अन्य ख़बरें

‘भारत के आजीवन मित्र’, पीएम मोदी ने बौद्ध विद्वान रॉबर्ट थर्मन के निधन पर जताया दुख

Newsdesk

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading