November 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

200 करोड़ रुपये में बिके प्रभास की फिल्म के ओटीटी राइट्स, रिलीज से पहले मालामाल हुए मेकर्स

इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार को लेकर इन दिनों खासा बज है। सुपरस्टार प्रभास और श्रुति हासन स्टारर केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील की इस फिल्म से फैंस को भारी उम्मीदे हैं। यही वजह है कि फिल्म से जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात सेंसेशन बन जाती है। अब हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। खबर है कि मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स एक मोटी रकम में बेचे हैं। जिससे जानने के बाद लोग सुपरस्टार प्रभास के स्टारडम की दाद देते दिखे।मिली जानकारी के मुताबिक सालार के पोस्ट रिलीज ओटीटी राइट्स को निर्माताओं ने 200 करोड़ रुपये की बड़ी डील के साथ बेचा है। अभी साफ नहीं है कि ये रकम सभी भाषाओं की ओटीटी रिलीज के लिए है। या फिर किसी एक भाषा की ओटीटी रिलीज को लेकर है। इतना ही नहीं, फिलहाल ये भी साफ नहीं हुआ है कि ये मोटी डील किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने क्रैक की है। फिलहाल सिर्फ यही जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के अधिकार 200 करोड़ रुपये में बिके हैं।बता दें कि सुपरस्टार प्रभास और श्रुति हासन स्टारर फिल्म सालार का धांसू टीजर निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले ही जारी किया था। जिसने रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर ही 82 मिलियन व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस फिल्म के टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब निर्माताओं की नजर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कारोबार पर टिकी है। इससे पहले अभी तक फिल्म का टीजर यूट्यूब पर 117 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। जो एक बड़ी बात है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment