27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों के गले में घाव, संक्रमण की आशंका

भोपाल, 18 जुलाई । मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के तीन चीतों के गले में घाव के चलते संक्रमण की आशंका सताने लगी है। चीतों के उपचार में चिकित्सकों का दल लगा हुआ है। वहीं अफ्रीकी विशेषज्ञ भी कूनो पहुंचने वाले हैं।

वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में मौजूद चीतों में से तीन ओबान, फ्रेंडी और एल्टन की गर्दन में घाव पाए गए हैं। इन घाव के चलते संक्रमण की भी आशंका है।

यह संक्रमण गर्दन में पाए गए हैं, जहां आईडी कॉलर लगा हुआ है।

कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकों की टीम लगातार चीतों की जांच कर रही है, साथ ही दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ भी कूनो पहुंचने वाले हैं। उनके द्वारा सभी चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद ही सारी स्थिति सामने आएगी। वर्तमान में जंगल में सक्रिय 10 चीतों की जांच पर जोर है।

ज्ञात हो कि बीते सप्ताह कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों की मौत हुई थी और इनके शरीर में चोटों के निशान पाए गए थे। यहां अब तक आठ चीतों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में नेशनल पार्क में 15 वयस्क और एक शावक है। यहां अफ्रीका से लाए गए कुल 20 चीतों को छोड़ा गया था। वहीं एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। इस तरह सीटों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी। मगर आठ की मौत ने इस संख्या को घटाकर 16 कर दिया।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment