22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जयपुर अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, चमत्कारिक रूप से बचे 47 बच्चे

जयपुर, 19 जुलाई । राजस्थान सरकार द्वारा संचालित बच्चों के सबसे बड़े जयपुर के जेके लोन अस्पताल के आईसीयू में आग लगने के बाद 47 बच्चे चमत्कारिक ढंग से बचा लिए गए।

सोमवार देर रात जब एसी डक्ट लाइन से निकलने वाले धुएं ने बच्चों को घेर लिया, तो उनके माता-पिता ने अस्पताल कर्मचारियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।

धुआं बाहर निकालने के लिए खिड़की के शीशे तोड़ने पड़े और आईसीयू में बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

कुछ बच्चे ऑक्सीजन पर थे, तो कुछ को ड्रिप लगी हुई थी।

चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने मंगलवार सुबह अस्पताल का निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading