38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

जापान में रंगस्थलम का तहलका, बनी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता राम चरण और सामंथा रुथ प्रभु की रंगस्थलम को 14 जुलाई को जापान में रिलीज किया गया था और यह फिल्म जपानी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रंगस्थलम ने पहले दिन टिकट खिड़की पर 25 लाख येन (करीब 14.8 लाख रुपये) का कारोबार किया, जिसके बाद यह जापान में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें, रंगस्थलम को 70 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। राम की रंगस्थलम को 30 मार्च, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी रंगस्थलम ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। इसमें सामंथा और राम के अलावा आधी पिनिसेट्टी नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम को पिछली बार सुपरहिट फिल्म आरआरआर में देखा गया था। आने वाले दिनों में वह गेम चेंजर में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे मंगोलिया, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

Newsdesk

ब्रिक्स एनएसए बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि नेजामी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading