November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

टायर गोदाम के बेसमेंट में लगी आग

गाजियाबाद, 25 जुलाई । गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित सिएट टायर के गोदाम के बेसमेंट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस को दी गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।  इस घटना में किसी के जनहानि की सूचना नहीं है।

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित सिएट टायर का गोदाम है। आज सुबह गोदाम के बेसमेंट में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली थी। इसके बाद मौके पर फायर कई गाड़ियों को भेज दिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बेसमेंट में लगी आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। टायर में आग लगने की वजह से काफी ज्यादा धुंआ भर गया था। इसके चलते आग पर काबू पाने में थोड़ी कठिनाई हो रही थी। घटना में किसी के हताहत होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

आग लगने की क्या वजह है इसका भी अभी पता नहीं चला है। आग काफी देर तक सुलगती रही। इसलिए एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पानी का छिड़काव लगातार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

Newsdesk

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

Leave a Comment