October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

केरल: नवजात की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई । तिरुवनंतपुरम में एक महिला ने कथित तौर पर अपने नवजात शिशु की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, राज्य की राजधानी से लगभग 30 किलोमीटर दूर अंजेंगो में रहने वाली जूली ने इस महीने की शुरुआत में एक बच्चे को जन्म दिया था। महिला ने अपने बच्चे की हत्या कर दी और शव को दफना दिया।

18 जुलाई को आवारा कुत्तों को समुद्र के किनारे एक बच्चे के अंगों को खाते हुए देखा गया। यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच टीम ने आसपास के अस्पतालों का दौरा किया और नवजात शिशुओं की लिस्ट निकाली। इसके बाद पुलिस को जूली पर शक हुआ।

पुलिस ने हिरासत में लेकर जूली से पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। जूली के पति का पिछले साल निधन हो गया था। उनका एक 13 साल का बेटा भी है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment