21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राष्ट्रपति मुर्मू आठ अगस्त को पुडुचेरी में श्री अरबिंदो जयंती समारोह में होंगी शामिल

पुडुचेरी, 29 जुलाई | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 अगस्त को श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 8 अगस्त को ऑरोविले इंटरनेशनल टाउनशिप का दौरा करेंगी और ‘चेतना के शहर में सुपरमाइंड की आकांक्षा’ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

ऑरोविले इंटरनेशनल फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन भी बैठक में भाग लेंगे।

ऑरोविले फाउंडेशन बच्चों और युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित करेगा। इसके अलावा, जयंती समारोह के हिस्से के रूप में जी20 और वाई29 अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

ईडी की मुंबई और गुजरात में बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Newsdesk

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

Leave a Comment