November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद, 1 अगस्त । अगर आप भी एटीएम बूथ जाते हैं और वहां पर किसी दूसरे की मदद लेकर अपना एटीएम ऑपरेट करते हैं, तो आप भी सावधान हो जाएं।

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों की मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया करता था और फिर उससे पैसे निकाला करता था। पकड़े आरोपी ने अब तक कई लोगों को ठगा है।

गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस को चेकिंग व गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति, जो एटीएम बूथ पर लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम बदलकर पैसे निकाल लेता है, वह एक्सिस बैंक एटीएम रफीकाबाद के पास घूम रहा है। थाना मसूरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक्सिस बैंक एटीएम के पास से कमल पुत्र अशोक कुमार हाल निवासी ई-7 198 सुल्तानपुरी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष मूल निवासी मकान- नंबर 48/1 इन्द्रा काॅलोनी थाना सिटी, जिला रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 3 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह बेरोजगार होने के कारण अपनी आर्थिक प्रति-पूर्ति के लिऐ दिल्ली एंव एनसीआर क्षेत्र मे एटीएम के आस-पास घूम-फिरकर रैकी करता रहता है, अक्सर कम पढे़-लिखे एंव बुजुर्ग लोगों की मदद के बहाने उनके एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेता था।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment