July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षाहेडलाइंस

LLB परीक्षार्थियों को भी मिले 2 पूरक परीक्षा के अवसर एवं पुनर्मूल्यांकन का लाभ



NSUI ने सौंपा कुलपति को ज्ञापन, छात्रहित में निर्णय लेने की मांग, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बनाई कमेटी

जबलपुर/ LLB पाठ्यक्रम में मुख्य परीक्षा के अतिरिक्त पूरक परीक्षा के 2 अवसर प्रदान करने एवं पुनर्मूल्यांकन प्रारंभ करने की मांग संबंधी ज्ञापन NSUI द्वारा कुलपति श्री कपिलदेव मिश्रा को सौंपा गया।

NSUI के पूर्व जिला महासचिव शाहनवाज़ अंसारी ने कहा है कि अन्य डिग्री पाठ्यक्रमों में छात्रों को मुख्य परीक्षा के अतिरिक्त पूरक परीक्षा के 2 अवसर दिए जाते हैं यानी वो 2 बार पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जबकि LLB में केवल 1 अवसर दिया जाता है, एक विश्वविद्यालय में 2 नियम लागू करना छात्रों के साथ दौहरा व्यवहार है, साथ ही अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है कि वो अपने उत्तरपुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन करवा सकें।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन पश्चात कुलसचिव श्री दीपेश मिश्रा से भी उक्त विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रहित में एक कमेटी का गठन किया जा रहा है जो उक्त विषय पर आवश्यक बिंदु पर विचार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु अनुसंशा करेगा।

ज्ञापन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रिज़वान अली कोटी, मुकुल दुबे, एजाज़ अंसारी, शफ़ी खान आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading