July 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापारहेडलाइंस

लावा ने नया किफायती स्मार्टफोन ‘युवा 2’ किया लॉन्च

नई दिल्ली, 2 अगस्त । स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने बुधवार को अपना नया किफायती स्मार्टफोन ‘युवा 2’ लॉन्च किया। कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें बैक ग्लास फिनिश के सा‍थ 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘युवा 2’ स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है और यह बुधवार 2 अगस्त से ब्रिकी के लिए बाजार में उपलब्‍ध है। कंपनी ने इसे ग्लास ब्लू, ग्लास लैवेंडर और ग्लास ग्रीन रंगों में लॉन्च किया है।

‘युवा 2’  में 64 जीबी स्‍टोरेज के साथ 3 जीबी रैम है। वहीं, यह स्‍मार्टफोन यूनिसॉक टी606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिल रहा है।

‘युवा 2’ में 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ नया सिंक डिस्‍प्‍ले है। सिंक डिस्प्ले स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात बढ़ाता है और बेज़ेल्स कम करता है। इस डिवाइस में 13 एमपी डुअल एआई रियर कैमरा और स्क्रीन फ्लैश के साथ 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। यह साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एनोनिमस ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और नॉइज कैंसिलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है इसमें टाइप-सी चार्जर दिया गया है।

स्मार्टफोन निर्माता ने कहा, “युवा 2” वर्तमान में एंड्रॉइड 12 पर चलता है और उपयोगकर्ताओं को एक स्वच्छ तथा ब्लोटवेयर मुक्त एंड्रॉइड अनुभव प्रदान करता है।”

कंपनी ने दो साल की अवधि के लिए एक एंड्रॉइड अपग्रेड और त्रैमासिक सुरक्षा अपडेट का भी वादा किया। बिक्री के बाद बेहतर उपभोक्ता अनुभव के लिए, ग्राहकों को ‘घर पर मुफ्त सेवा’ प्रदान की जाएगी। ग्राहक फोन की वारंटी अवधि के भीतर इसका लाभ उठा सकेंगे।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

ई20 पेट्रोल से बेहतर एक्सेलरेशन और कम कार्बन उत्सर्जन, इंजन को नुकसान का कोई सबूत नहीं: सरकार

Newsdesk

सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में अब तक विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन से जुटाए 26,639 करोड़ रुपए से ज्यादा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading