November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सोशल मीडिया पर आईजीटीवी सीरीज में नजर आए विराट-अनुष्का

नई दिल्ली, 13 अगस्त । पॉवर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की लोकप्रिय ‘टेक ए ब्रेक’ सीरीज में दिखाई देने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने इस मुश्किल कठिन समय के बीच सभी को सुरक्षित रहने और अपने लिए विश्राम के क्षण खोजने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स वाली अनुष्का और 70 मिलियन फॉलोअर्स वाले विराट ने एक-दूसरे से उनके पेशे, निजी जीवन आदि के बारे में सवाल पूछे। लगभग 6 मिनट के इस एपिसोड में दर्शकों को पता चला कि कौन ज्यादा पिज्जा खाता है, कौन स्पेस मिशन पर जाना चाहता है और दोनों में से बेहतर फोटोग्राफर कौन है।

इसके साथ ही यह जोड़ा सेलेना गोमेज, माइली साइरस और नाओमी कैंपबेल जैसे सितारों की सूची में शामिल हो गया है, जो अब तक ‘टेक ए ब्रेक’ सीरीज में भाग ले चुके हैं।

मार्च में शुरू की गई इस पहल के तहत ऐसे एपिसोड बनाए जाते हैं जो पब्लिक पर्सनालिटी को पेश करते हैं। एपिसोड में वे अंतरंग और अनोखे तरीकों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। फिर चाहे उसमें वह अपने लिविंग रूम से एक गाना गा रहा हो या इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से वर्चुअल मेडिटेशन करा रहा हो या फिर अपनी पंसदीदा रेसिपी बना रहा हो, जिसका दर्शक अनुसरण कर सकें।

यह सारा कंटेंट आईजीटीवी पर उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment