September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

‘दिल्ली सेवा बिल’ पर समर्थन के लिए केजरीवाल ने कांग्रेस हाईकमान को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, 9 अगस्त । राज्यसभा में पारित हुए ‘दिल्ली सेवा बिल’ को लेकर दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिल का समर्थन करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर आभार जताया है।

केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा, “मैं जीएनसीटीडी (संशोधन) विधेयक, 2023 को खारिज करने और उसके खिलाफ मतदान करने में आपकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के दो करोड़ लोगों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आपको लिख रहा हूं। मैं संसद के अंदर और बाहर दिल्ली के लोगों के अधिकारों की वकालत करने के लिए आपकी दिल से सराहना करता हूं। मुझे यकीन है कि हमारे संविधान के सिद्धांतों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा दशकों तक याद रखी जाएगी।”

केजरीवाल ने आगे कहा कि वह अन्य मामलों पर भी उनके निरंतर समर्थन की आशा रखते हैं।

केजरीवाल ने इससे पहले बिहार में विपक्षी दल की बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी और विधेयक के खिलाफ उनका समर्थन मांगा था।

शुरुआत में कांग्रेस अपने रुख पर चुप रही, लेकिन बाद में खुलकर केजरीवाल का समर्थन किया। उच्च सदन में विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बावजूद यह विधेयक मंगलवार को राज्यसभा द्वारा पारित कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading