21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिषेक बच्चन की घूमर का गाना जारी, 18 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म घूमर को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं अब इस मूवी का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है। जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना विजुअल्स और जीत की एक मानवीय यात्रा का वर्णन करता है।इस गाने को दीपाक्षी कलिता और अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज में गाया है। इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। घूमर गाना पारंपरिक और कंटेम्पररी ट्यून्स को एक साथ लाता है, जो दर्शकों के दिल को छू लेने वाली धुन का वादा करता है। अभिषक ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर घूमर का गाना जारी किया है। इस फिल्म में अभिषेक एक क्रिकेट कोच की भूमिका में दिखेंगे।फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं शबाना आजमी और अंगद बेदी अहम किरदार में हैं। यह अमिताभ बच्चन की एक कमेंटेटर के रूप में पहली फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में उनकी भी झलक देखने को मिल रही है।अब उनका घूमर में कैमियो है या फिर वो सपोर्टिंग रोल में हैं, ये तो रिलीज के साथ ही पता चलेगा। यह फिल्म शिवेंद्र सिंह और इवांका दास की डेब्यू फिल्म है। फिल्म आर. बाल्की द्वारा निर्देशित और होप प्रोडक्शन और सरस्वती एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। घूमर 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading