September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रॉकी और रानी… की कमाई जारी, अब गदर 2 और ओएमजी 2 से टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।दुनियाभर में फिल्म 300 करोड़ रुपये की कमाई की और बढ़ रही है, वहीं भारत में भी फिल्म 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।हालांकि, पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार घटती जा रही है और अब इसकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 121.18 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 230 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऐसे में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की कमाई की रफ्तार और धीमी हो सकती है।जहां गदर 2 साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर का सीक्वल है तो वहीं ओह माय गॉड 2 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading