28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

हैदराबाद, 18 अगस्त । तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, जहीराबाद में बीदर रोड पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अविराजू (27) और वीरेश (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि ट्रक किसी समस्या के कारण सड़क किनारे खड़ा था लेकिन कार चला रहे व्यक्ति को इसका पता नहीं चला, जिससे टक्कर हो गई।

एक अन्य घटना में, शुक्रवार को हैदराबाद में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसा रहमत नगर के पास हुआ। यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर भाग निकले।

इस दुर्घटना के कारण यूसुफगुडा इलाके में भीषण जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading