23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में काम के दबाव में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या

हैदराबाद, 21 अगस्त । तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में एक बैंक मैनेजर ने कथित तौर पर काम के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में प्रबंधक के रूप में कार्यरत बनोथ सुरेश (35) ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उनके परिवार के सदस्यों के मुताबिक, वह काम के दबाव के कारण अवसादग्रस्त थे।

17 अगस्त को शाम करीब साढ़े सात बजे सुरेश ने ऑफिस में कीटनाशक खा लिया।  जब उन्हें उल्टी होने लगी, तो कर्मचारियों ने उन्हें आसिफाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिवार को भी सूचित किया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंचेरियल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें करीमनगर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 20 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।

सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका और चार साल का एक बेटा है।

प्रियंका ने कहा कि सुरेश काम के दबाव के कारण तनाव महसूस कर रहेे थे। वह उसे बतातेे थे‍ कि वह दो लोगों का काम संभाल रहेे हैं ।

चिंतागुडा गांव के रहने वाले सुरेश को
एक साल पहले वानकिडी शाखा में  स्थानांतरित किया गया था।

सुरेश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading