September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मिजोरम : पीएम मोदी ने 17 लोगों की मौत पर शोक जताया, मुआवजे का ऐलान किया

आइजोल, 23 अगस्त। मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

पीएम मोदी इन दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग में मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

पीएम ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। बुधवार सुबह हुई दुर्घटना के समय लगभग 40 मजदूर मौजूद थे। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था।

अन्य ख़बरें

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading