25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

मुख्यमंत्री श्री चौहान के जबलपुर में ‘जनदर्शन’ में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, उमड़ा जन-समूह जन दर्शन यात्रा शीतलामाई चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंची

जबलपुर में आज जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।इस दौरान वंदे मातरम के घोष के बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान का जन दर्शन रथ अपार जन समूह के साथ आगे बढ़ता रहा। जन दर्शन में लोग घरों की छतों, स्वागत मंचों से उत्साह पूर्वक निरंतर पुष्प वर्षा करते रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी समान रूप से उत्साहित थे। जनदर्शन में सांसद श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक श्री अंचल सोनकर, श्री रानू तिवारी के साथ अन्य प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान जबलपुर नगर जनदर्शन कार्यक्रम में शीतलामाई चौक, रामलीला मैदान, घमापुर, बाई का बगीचा, घमापुर चौक, बेलबाग, भरतीपुर, छोटी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक से होते हुए लगभग 6 किलोमीटर यात्रा कर शहीद स्मारक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सु-राज कॉलोनी योजना सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की झलक पाने और उनसे हाथ मिलाने या उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी आतुर थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यात्रा में लोगों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र प्राप्त किए तथा विकास और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर होने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का जन दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न संगठन की ओर आत्मीय स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक व कर्मचारी संगठनों ने उल्लास के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

 

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading