27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बीमार होने पर डॉक्टर हमें दवाईयां देते हैं. कुछ लोग उन दवाईयों को तोड़कर खाते हैं. आधी गोली खाना वे सही मानते हैं. शायद आप भी ऐसा ही करते हों. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं. आधी दवा (रूद्गस्रद्बष्द्बठ्ठद्ग) खाना फायदेमंद या नुकसानदायक होता है. अगर नहीं तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं कि दवाइयां तोड़कर खाना सेहत के लिए कितना सही है…क्या दवा तोड़कर खा सकते हैंअगर आप किसी दवा को तोड़कर खाते हैं तो ऐसा करने से पहले उस दवा पर लिखे निर्देशों को पढ़ लें. कई बार दवा पर यह लिखा होता है कि उसे तोड़कर खा सकते हैं या नहीं. अगर दवा के पीछे निर्देश में यह नहीं लिखा है तो आप डॉक्टर या मेडिकल शॉप से इसके बारें में पूछ सकते हैं. हालांकि, पिल्स या कैप्सूल गलती से भी तोड़कर नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इससे उसके अंदर का पाउडर और डोज कम हो सकता है.किन दवाओं को नहीं तोडऩा चाहिएकुछ गोलियों के पीछे शॉर्ट फॉर्म में ह्यह्म् (सस्टेन रिलीज), ष्ह्म् (कंट्रोल रिलीज) और &ह्म् (एक्सटेंड रिलीज) लिखा होता है. ऐसी दवाईयों को डॉक्टर सीधे निगलने की सलाह देते हैं. इसका साफ मतलब है कि इन दवाओं को न तो तोड़कर, ना ही चबाकर खाना चाहिए. इस तरह के टैबलेट्स शरीर में जाकर धीरे धीरे घुलती है. जिसका असर देर तक रहता है.किन दवाईयों को तोड़कर खा सकते हैं.हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सभी टैबलेट्स तोड़कर नहीं खा सकते हैं. कुछ गोलियों के बीच में एक लाइन बनी होती है. उन टैबलेट्स को तोड़कर खा सकते हैं. इस लाइन की पहचान ही होती है कि इसे आप तोड़कर खा सकते हैं. ऐसे टैबलेट्स को स्कोर टैबलेट कहते हैं. अगर आपको 500 एमजी की दवा खानी है और बाजार में 1,000 एमजी की दवा मिल रही है. अगर उस पर लकीर बनी हुई है तो आप तोड़कर खा सकते हैं.

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, डब्ल्यूएचओ ने दी जरूरी सलाह

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

Newsdesk

Leave a Comment