31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

कश्मीर : 3 सुरक्षाकर्मियों की शहादत के बाद मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 17 अगस्त | उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्रेरी में सोमवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के शहीद होने के कुछ घंटों बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने हमले के तुरंत बाद एक ऑपरेशन शुरू किया था, जो मौके से भाग खड़े हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए था।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा, “बारामूला के क्रेरी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। अब तक एक हमलावर मारा जा चुका है। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए हैं। ऑपरेशन जारी है।”

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी थे और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading