November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गोवा में शख्‍स ने रिश्ता टूटने पर कर दी प्रेमिका की हत्या, दो गिरफ्तार

पणजी, 2 सितंबर। गोवा पुलिस ने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गोवा के पोरवोरिम निवासी 22 वर्षीय फकीर उर्फ प्रकाश चुंचवाड के रूप में हुई है।

आरोपी ने प्रेमिका कामाक्षी शंकर उद्दापनोव (30) के शव को अपराध स्थल से लगभग 80 किमी दूर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अंबोली घाट में फेंक दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना 29 अगस्त को उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से शव को फेंक दिया। उसके अपराध कबूल करने के बाद, हम उसे घटनास्थल पर ले गए और शव (शुक्रवार को) बरामद किया।”

पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा, “आरोपी के के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।”

पुलिस ने कहा कि चुंचवाड ने कामाक्षी उद्दापनोव की उसके फ्लैट पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

हत्या से पहले उसका महिला से झगड़ा भी हुआ था, इसके बाद मापुसा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।

बाद में, वह पोरवोरिम में उसके फ्लैट पर गया और घटना को अंजाम दिया।

पोरवोरिम पुलिस ने मृतक कामाक्सी के शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को जब्‍त कर लिया है।

 

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment